महराजगंज में रविवार को अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा की बैठक आयोजित की गई। जिला उद्योग चौराहे के समीप एक मैरिज हॉल में हुई इस बैठक में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला संरक्षक सेतु प्रसाद गोंड ने की। हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मान पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। बेइलिया निवासी विवेक गोंड को 93 प्रतिशत अंक प्राप्त करने के लिए, जबकि शालनी गोंड को 90 प्रतिशत अंक हासिल करने पर सम्मानित किया गया। खेल के क्षेत्र में भी प्रतिभाओं को पहचान मिली। पनियरा के रामनगर निवासी अनामिका और माधोनगर के अनुराग को ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर खेल किट प्रदान की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गुलाबचंद गोंड ने अपने संबोधन में शिक्षा और खेल को समाज में बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने आगामी जनगणना के मद्देनजर लोगों को सही और स्वच्छ जनगणना के लिए जागरूक एवं प्रेरित भी किया। बैठक में जिला महामंत्री रमेश चंद्र गोंड, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय कुमार गोंड, नंदकिशोर निराला, दिनेश चंद गोंड, जय गांधी धुर्वा, अवधेश गोंड, राम शरण गोंड, घूरे प्रसाद गोंड सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
गोंड महासभा ने मेधावी छात्रों, खिलाड़ियों को सम्मानित किया:महराजगंज में शिक्षा-खेल को बढ़ावा देने और जनगणना जागरूकता पर जोर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












