इटवा स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला पदाधिकारियों ने पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री व संगठन के संरक्षक सतीश चंद्र द्विवेदी को शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने अंतरजनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया में पारदर्शिता और वरिष्ठता के आधार पर तबादला किए जाने की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार शुक्ला ने कहा कि शिक्षकों के साथ हो रहे अन्याय और भेदभाव को समाप्त किया जाए तथा स्थानांतरण नीति को पारदर्शी बनाया जाए। उन्होंने बताया कि इन मांगों को लेकर 13 मई को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला महामंत्री पंकज कुमार त्रिपाठी और ब्लॉक अध्यक्ष मो. इमरान ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार संघर्ष कर रहा है। धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकों से सहभागिता की अपील की गई है। इस दौरान राकेश पांडेय, अरुण चतुर्वेदी, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, अमरजीत, गौरव तिवारी, राजकुमार शर्मा, श्ववाति, वंदना और विनीता सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
अंतरजनपदीय तबादलों में वरिष्ठता लागू करने की मांग:शैक्षिक महासंघ 13 मई को धरना देगा, इटवा में पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












