Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भास्कर प्रचार वाहन को विधायक प्रतिनिधि ने दिखाई हरी झंडी:नौतनवा के लक्ष्मीपुर...

भास्कर प्रचार वाहन को विधायक प्रतिनिधि ने दिखाई हरी झंडी:नौतनवा के लक्ष्मीपुर ब्लॉक में किया रवाना, पहल की सरहना की


लक्ष्मीपुर ब्लॉक क्षेत्र में दैनिक भास्कर के प्रचार रथ को नौतनवा विधायक प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ दैनिक भास्कर के प्रचार-प्रसार अभियान का हिस्सा है। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रधानों की रेटिंग और जनसंपर्क अभियान की भी औपचारिक शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। विधायक प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि मीडिया समाज का दर्पण है और जनहित की योजनाओं व विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने में इसकी अहम भूमिका होती है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों के कार्यों के मूल्यांकन और उनकी सक्रियता की जानकारी लोगों तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि विकास की गति मजबूत हो सके। यह प्रचार रथ पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को जागरूक करेगा और विभिन्न ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित आशीष चौरसिया, विकास मद्धेशिया, नरेश, महेश मद्धेशिया (एडवोकेट), राकेश पांडे और सूरज मद्धेशिया सहित अन्य लोगों ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने इसे ग्रामीण विकास और जनजागरूकता की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments