HomeHealth & Fitnessमदर्स डे पर सोशल मीडिया पर छाई ममता की तस्वीरें, लोगों ने...

मदर्स डे पर सोशल मीडिया पर छाई ममता की तस्वीरें, लोगों ने मां के साथ साझा किए खास पल

लखीमपुर-खीरी। मदर्स डे के अवसर पर रविवार को सोशल मीडिया पर मां के प्रति प्रेम, सम्मान और भावनाओं की खास झलक देखने को मिली। युवाओं समेत तमाम लोगों ने अपनी माताओं के साथ तस्वीरें साझा कर उन्हें धन्यवाद दिया और आशीर्वाद प्राप्त किया। फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिनभर “हैप्पी मदर्स डे” के संदेशों की भरमार रही। किसी ने मां के साथ बचपन की यादें साझा कीं तो किसी ने भावुक पोस्ट लिखकर मां के त्याग और संघर्ष को सलाम किया। कई लोगों ने अपनी मां के साथ सेल्फी पोस्ट करते हुए लिखा कि मां ही जीवन की सबसे बड़ी ताकत और प्रेरणा होती हैं। वहीं कुछ लोगों ने दिवंगत माताओं को याद करते हुए भावुक संदेश भी साझा किए।

स्कूलों, संस्थाओं और विभिन्न संगठनों द्वारा भी मदर्स डे पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां बच्चों ने अपनी माताओं को कार्ड और उपहार देकर सम्मानित किया। मदर्स डे के इस खास मौके पर सोशल मीडिया पूरी तरह मातृत्व के रंग में रंगा नजर आया और लोगों ने मां के प्रति अपने प्यार और सम्मान को खुलकर व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments