Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)जर्जर सड़क बनी मुसीबत:रामपुर–सेमगढा मार्ग पर गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा,...

जर्जर सड़क बनी मुसीबत:रामपुर–सेमगढा मार्ग पर गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा, ग्रामीणों में रोष


इकौना ब्लॉक के अंतर्गत रामपुर गांव को सेमगढा से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। सड़क की जर्जर हालत के कारण ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन चुके हैं, जिनमें बारिश का पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। इससे दोपहिया वाहन चालक, साइकिल सवार और पैदल यात्रियों के लिए हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। कई बार लोग फिसलकर घायल भी हो चुके हैं। स्थानीय ग्रामीण लायक राम, रमजान और ददन का कहना है कि यह मार्ग बाजार, अस्पताल और स्कूल जाने के लिए प्रमुख रास्ता है, लेकिन इसकी खराब हालत ने रोजमर्रा की आवाजाही को जोखिमभरा बना दिया है। वहीं राहगीरों अखिलेश निषाद, सिराज और सीमा देवी ने बताया कि सड़क पर आए दिन लोग फिसलकर गिर रहे हैं, लेकिन अब तक मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी और रोष बढ़ता जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments