#बस्ती_न्यूज
अमोढ़ा खास गांव में बुधवार को राजस्व विभाग द्वारा चकबंदी कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप राजा जालिम सिंह किले पर लगाया गया, जहाँ वर्षों से चल रही चकबंदी प्रक्रिया के तहत किसानों की समस्याओं का समाधान किया गया। कैंप में सुबह से शाम तक बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। उन्होंने अपनी मालियत, चेकआउट, रकबे में कमी और अन्य संबंधित मामलों को अधिकारियों के सामने रखा। राजस्व अधिकारियों ने किसानों को रकबे में कमी से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान अपने घरों को लौट गए। इस अवसर पर चकबंदी लेखपाल जयराज वर्मा, राजस्व विभाग के अधिकारी और किसान दिवाकर सिंह व शत्रुधन पाण्डेय सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
अमोढ़ा में चकबंदी कैंप लगा:किसानों ने रकबा कमी सहित अन्य मामले उठाए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












