Homeदेश (National)PM ने कहा, 'सोना मत खरीदो', राहुल गांधी ने घेरा, कहा- 'उपदेश...

PM ने कहा, ‘सोना मत खरीदो’, राहुल गांधी ने घेरा, कहा- ‘उपदेश ही नाकामी के सबूत’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से पैदा हुए ऊर्जा संकट को कम करने के लिए देशवासियों से कई बदलाव करने की अपील की है। उन्होंने वर्क फ्रॉम होम करने, सोना न खरीदने और पेट्रोल-डीजल कम इस्तेमाल करने जैसे सुझाव दिए। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को, उनकी नाकामी का सबूत बताया है।

रविवार को हैदराबाद में एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि इस वैश्विक संकट के समय में लोगों को राष्ट्रीय हित में कुछ बलिदान देना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जहां तक संभव हो, लोग घर से काम करें, मेट्रो या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें, कारपूलिंग करें और विदेश यात्रा को कम से कम एक साल के लिए टाल दें। पीएम मोदी ने लोगों से एक साल तक सोना न खरीदने की भी अपील की।

‘ये उपदेश नहीं, नाकामी के सबूत हैं’

राहुल गांधी, नेता विपक्ष, लोकसभा:-
मोदी ने कल जनता से त्याग मांगे। सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो, घर से काम करो। ये उपदेश नहीं , ये नाकामी के सबूत हैं।

’12 साल में इस मुकाम पर ला दिया…’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ’12 साल में देश को इस मुकाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है, क्या खरीदें, क्या न खरीदें, कहां जाएं, कहां न जाएं। हर बार जिम्मेदारी जनता पर डाल देते हैं ताकि खुद जवाबदेही से बच निकलें।’

पीएम मोदी ने यह अपील क्यों की है?

28 फरवरी को अमेरिका और ईरान के बीच जंग छिड़ी थी। करीब 2 महीने तक जंग खिंची, अभी अस्थाई युद्ध विराम है। दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। गैस सप्लाई बाधित हुई है और रुपये का दाम नीचे गिर रहा है। आर्थिक जानकारों का कहना है कि इन उत्पादों को विदेश से आयात किया जाता है, इसलिए विदेशी मुद्रा या डॉलर में इसका सौदा होता है। रुपये की गिरती कीमत से बचने के लिए यह कवायद की जा रही है।

विपक्ष ने भी पीएम मोदी को इस अपील पर घेरा

कांग्रेस पार्टी ने पीएम की अपील को ‘विफलता का सबूत’ बताया। केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पीएम मोदी भारत की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरह असफल रहे हैं। उन्होंने इसे शर्मनाक, लापरवाही और अनैतिक बताया है। उनका कहना है कि सरकार लोगों को परेशानी में डाल रही है।

अखिलेश यादव, अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी:-
वैसे सारी पाबंदियां चुनाव के बाद ही क्यों याद आईं है? भाजपाइयों ने चुनाव में जो हजारों चार्टर हवाई यात्राएं कीं वो क्या पानी से उड़ रहीं थीं? वो क्या होटलों में नहीं ठहर रहे थे या सिलेंडर की फ़ोटो लगाकर खाना बनाकर खा रहे थे? भाजपाइयों ने चुनाव में ही वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग से ही प्रचार क्यों नहीं किया? सारी पाबंदियां जनता के लिए ही हैं क्या?

अखिलेश यादव ने भी केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा, ‘सोना न खरीदने की अपील जनता से नहीं, भाजपाइयों को अपने भ्रष्ट लोगों से करनी चाहिए क्योंकि जनता तो वैसे भी 1.5 लाख तोले का सोना नहीं खरीद पा रही है। भाजपाई ही अपनी काली कमाई का स्वर्णीकरण करने में लगे हैं। हमारी बात गलत लग रही हो तो लखनऊ से लेकर गोरखपुर तक पता कर लीजिए या अहमदाबाद से लेकर गुवाहाटी तक।’

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments