HomeHealth & Fitnessसुलतानपुर : तेज रफ्तार वाहन ने दो सगे भाइयों को रौदा मौत,...

सुलतानपुर : तेज रफ्तार वाहन ने दो सगे भाइयों को रौदा मौत, परिवार में मचा कोहराम

सुलतानपुर।उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में अखण्डनगर थाना क्षेत्र के अलाउद्दीनपुर गांव के पास रविवार देर रात अनियंत्रित वाहन ने दो सगे भाइयों को रौद दिया। इससे दोनों की मौत हो गयी ।

जौनपुर के खुटहन से डीजे बजाकर लौटने के बाद बीती रात मजदूर वाहन से सामान उतार रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो सगे भाई प्रदीप कुमार और अनिल कुमार पुत्र अतिबल निवासी सरैया मुबारक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एम्बुलेंस से सीएचसी अखण्डनगर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है ।

क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम ने सोमवार को बताया कि थाना अखण्डनगर ऑटो के पास खड़े हुए दो सगे भाई अनिल व प्रदीप जो सरैया मुबारकपुर के रहने वाले हैं, उनको एक अज्ञात बोलेरो द्वारा टक्कर मार दी गई, जिसके परिणामस्वरूप दोनों की मृत्यु हो गई है। शव का पंचायतनामा भरकर पीएम के लिए भेजा गया है, विधिक कार्रवाई की जा रही है। बोलेरो की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments