#बस्ती_न्यूज
जददूपुर गांव स्थित काली माता मंदिर में सोमवार को अखण्ड रामायण पाठ का समापन हुआ। इस अवसर पर हवन पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह भंडारा सोमवार पूरे दिन चला। अखण्ड रामायण पाठ और भंडारे में क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों ने हिस्सा लिया। आयोजक सोहन लाल यादव ने बताया कि अखण्ड रामायण पाठ का कार्यक्रम रविवार को पुरोहितों द्वारा शुरू किया गया था। सोमवार को हवन पूजन के साथ इसका समापन किया गया। इस मौके पर राम फेर यादव, सोहन लाल यादव, हनुमान, रामजीत, राम सुमेर, राम शिवकुमार, श्याम लाल सहित अनेक ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती के जददूपुर में अखण्ड रामायण पाठ संपन्न:काली माता मंदिर पर हवन पूजन के बाद भंडारा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












