HomeHealth & Fitnessआगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे: डबल डेकर बस और ट्रक की भिड़ंत में दो श्रमिकों...

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे: डबल डेकर बस और ट्रक की भिड़ंत में दो श्रमिकों की मौत

कानपुर। उत्तर प्रदेश के अरौल थाना क्षेत्र में सोमवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस और ट्रक की भिड़ंत में दो श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि बस और ट्रक चालक समेत 11 लोग घायल हो गए। बस में करीब 40 यात्री सवार थे, जिनमें अधिकांश मजदूरी करने के लिए दिल्ली जा रहे थे।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने बताया कि डबल डेकर प्राइवेट बस पटना से दिल्ली की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक्सप्रेस-वे पर आगे चल रहे अरारोट लदे ट्रक से बस टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को सीएचसी बिल्हौर भेजा ।

गंभीर रूप से घायल बबलू, नीरज और रितेश को कानपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान बिहार निवासी बबलू (25) और नीरज (27) की मौत हो गई, जबकि रितेश का उपचार जारी है।

पुलिस के अनुसार, अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में ओवरटेक के दौरान चालक को झपकी आने की आशंका सामने आई है।

दुर्घटना के बाद कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस और हाइड्रा की मदद से वाहनों को हटवाकर सुचारु करा दिया गया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना देकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments