Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में दो फूस के मकान जलकर राख:तेज हवाओं के कारण मोतीपुर...

बहराइच में दो फूस के मकान जलकर राख:तेज हवाओं के कारण मोतीपुर में लगी आग


सोमवार को मोतीपुर थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित लौकाही बसथनवा गांव में आग लगने से दो फूस के मकान जलकर राख हो गए। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैली, जिससे दो परिवारों की पूरी गृहस्थी नष्ट हो गई। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मुस्लिम पुत्र सुल्तान और हमीद उल्ला पुत्र सुल्तान के फूस के मकानों में सोमवार दोपहर करीब 11 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। उस समय तेज हवा चल रही थी, जिसके कारण आग पर तत्काल काबू पाना मुश्किल हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि घरों में रखा सामान निकालने का मौका भी नहीं मिल सका। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दोनों मकान पूरी तरह जल चुके थे। आगजनी के कारण पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। इस संबंध में तहसीलदार मिहींपुरवा धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। हल्का लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी, ताकि पीड़ित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments