Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सूजिया में लगा विशेष टीबी जांच शिविर:राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत,...

सूजिया में लगा विशेष टीबी जांच शिविर:राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत, CDO सार्थक अग्रवाल रहे मौजूद

#बस्ती_न्यूज

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत सूजिया में एक विशेष टीबी जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी (CDO) सार्थक अग्रवाल की मौजूदगी में हुए इस शिविर में ग्रामीणों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर के दौरान ग्रामीणों को टीबी रोग के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि टीबी एक गंभीर बीमारी है, लेकिन समय पर जांच और नियमित दवा के सेवन से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। इस दौरान संदिग्ध मरीजों के बलगम के नमूने भी एकत्र किए गए। जिन जरूरतमंदों को आगे की जांच की आवश्यकता थी, उन्हें संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों पर भेजा गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर के कई स्वास्थ्यकर्मी भी शिविर में उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस पहल में बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की सराहना की। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि यदि उन्हें लगातार खांसी, बुखार या वजन कम होने जैसे लक्षण दिखाई दें, तो वे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच कराएं। शिविर का समापन “टीबी हारेगा – देश जीतेगा” के संदेश के साथ किया गया, जिसका उद्देश्य टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करना है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments