उन्नाव। जनपद के थाना अचलगंज क्षेत्र की बदरका चौकी इन दिनों लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। क्षेत्र में अवैध अवैध पेड़ कटान के मामलों में कार्रवाई न होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। बताया जा रहा है कि ग्राम बलियाखेड़ा में पिछले दो दिनों से हरे नीम के लगभग आधा दर्जन पेड़ों का कटान लगातार किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि घटना स्थल बदरका चौकी से बेहद करीब बताया जा रहा है, इसके बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई सामने नहीं आई है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लकड़ी माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि खुलेआम हरे पेड़ों पर आरा चलाया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग और पुलिस प्रशासन मौन बने हुए हैं। इससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र में पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच सकता है। अब देखना यह होगा कि हो रही चर्चाओं और उठते सवालों के बाद जिम्मेदार अधिकारी क्या कदम उठाते हैं। वही ग्रामीणों ने डीएफओ से शिकायत की जिस पर उन्होंने जांच के बाद कार्यवाही करने का निर्देश देने की बात सामने आई है
क्या बोले प्रभारी एसडीओ
पूरे मामले को लेकर जब एसडीओ संतोष कुमार वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया की जानकारी में आया है टीम भेजी गई है। कार्यवाही हो रही है।












