Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)फर्जी बलात्कार केस में फंसाकर अवैध वसूली, महिला गिरफ्तार:पुलिस ने किया खुलासा,...

फर्जी बलात्कार केस में फंसाकर अवैध वसूली, महिला गिरफ्तार:पुलिस ने किया खुलासा, लाखों रुपए मांगती थी


महराजगंज जनपद की सिन्दुरिया पुलिस ने बलात्कार के फर्जी मुकदमे में लोगों को फंसाकर अवैध वसूली करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार महिला की पहचान जानकी के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि जानकी लंबे समय से लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर धन उगाही कर रही थी। उसने पहले अपने पति और उसके रिश्तेदारों के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद उसने पीड़ित पक्ष के अन्य लोगों को भी इसी तरह के गंभीर मामलों में फंसाने और जेल भेजने की धमकी देकर लाखों रुपये की मांग शुरू कर दी। आरोप है कि महिला ने केस दर्ज न करने और जेल से बचाने के नाम पर पहले 40 हजार रुपये की अवैध वसूली की थी। बाद में वह एक-एक लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर रही थी। मोबाइल फोन और आभूषण भी बरामद किए पीड़ित पक्ष की शिकायत पर थाना सिन्दुरिया पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज किया। त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्ता जानकी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से नकद रुपये, एक मोबाइल फोन और कुछ आभूषण भी बरामद किए हैं, जिन्हें जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्ता को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में की गई। इस खुलासे के बाद क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments