HomeHealth & Fitnessभाजपा की महिलाओं ने घेरा सांसद का आवास,विपक्ष ने महिलाओं के साथ...

भाजपा की महिलाओं ने घेरा सांसद का आवास,विपक्ष ने महिलाओं के साथ किया घोर अन्याय

बाँदा । नारी शक्ति अधिनियम 2026 का विपक्षी पार्टियों द्वारा विरोध किये जाने को लेकर भाजपा की महिलाओं ने बबेरू में सांसद आवास का घेराव किया । इस अवसर पर धरना प्रदर्शन करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव व कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के विरूद्ध नारे लगाए।

भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत के नेतृत्व में महिलाओं ने मढ़ी दाई मंदिर बबेरू से जुलूस के रूप में सांसद कृष्णा पटेल के आवास की ओर प्रस्थान करते हुए विपक्षी पार्टियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और आवास के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि महिला आरक्षण लागू करने के लिए मोदी की केंद्र सरकार द्वारा बिल लाया गया था लेकिन सपा, कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियों ने गैर जिम्मेदाराना रवैये के साथ इसके विरोध में मतदान किया ।

विपक्ष का यह कृत्य महिला अधिकारों के प्रति घोर अन्याय है । देशभर की महिलाओं के मन में सपा, कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों के प्रति गहरा आक्रोश है स बिल का विरोध करने वाले विपक्षी सांसदों के विरूद्ध भाजपा की महिलाओं ने उनके आवास पर घेराव व धरना प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया गया स कार्यक्रम में मंजू देवी, गीता श्रीवास्तव, शशिप्रभा मौर्य, कृष्णा देवी, उमा सिंह, विष्णु प्रताप सिंह, सौरभ शिवहरे, रामनारायण पटेल, दिनेश निषाद, इन्द्रेश द्विवेदी सहित बबेरू, पवैया, मरका, कमासिन के सैकड़ों महिलायें शामिल रहीं ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments