Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती के युवक ने स्केटिंग से केदारनाथ यात्रा पूरी:22 दिन में लौटे,...

बस्ती के युवक ने स्केटिंग से केदारनाथ यात्रा पूरी:22 दिन में लौटे, कप्तानगंज में ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

#बस्ती_न्यूज

कप्तानगंज, बस्ती निवासी विनीत कनौजिया ने 22 दिनों में स्केटिंग के माध्यम से केदारनाथ यात्रा पूरी की। 26वें दिन अपने गांव लौटने पर स्थानीय निवासियों और ग्रामीणों ने डीजे और फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। विनीत की यह स्केटिंग यात्रा शुरू से ही क्षेत्र और सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रही थी। यात्रा के दौरान उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उनकी तबीयत भी कई बार बिगड़ी और स्केटिंग के पहिए भी खराब हुए, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपने संकल्प को पूरा किया। विनीत कनौजिया के गांव कप्तानगंज पहुंचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके स्वागत के लिए एकत्रित हुए। ढोल और डीजे की धुन पर लोगों ने खुशी जाहिर की और फूल-मालाओं से उनका जोरदार अभिनंदन किया। कप्तानगंज से लेकर उनके घर तक जगह-जगह स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया। इस अवसर पर विनीत की माता जी ने भावुक होते हुए कहा कि जिस तरह उन्होंने रोते हुए अपने बेटे को यात्रा पर विदा किया था, आज वह सकुशल वापस लौट आया है। उनकी आंखों में खुशी के आंसू थे। विनीत की इस साहसिक यात्रा ने न केवल कप्तानगंज बल्कि पूरे बस्ती जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और श्रद्धा का यह संगम क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है। स्वागत कार्यक्रम के दौरान श्याम जी, एसपी बाबू, राहुल, दिनेश, संजय, शाहिद सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के युवा मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments