Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में पिता ने नाबालिग बेटी की हत्या की:पुलिस ने आरोपी पिता...

बहराइच में पिता ने नाबालिग बेटी की हत्या की:पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जांच शुरू की


बहराइच जिले के रिसिया थाना क्षेत्र के भक्तापुर गांव में प्रेम प्रसंग से नाराज एक पिता ने सोमवार रात अपनी नाबालिग बेटी की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतका की पहचान हरिदेव की पुत्री संगीता के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, संगीता का गांव के ही एक युवक सफी के बेटे के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस मामले को लेकर पहले भी विवाद हुआ था, जिसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने तब युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले वह युवक जेल से छूटकर घर वापस आया था। इसके बाद संगीता दोबारा युवक के घर चली गई। इसी बात से नाराज होकर पिता हरिदेव ने कथित तौर पर अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही रिसिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी पिता हरिदेव को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments