Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में 450 करोड़ के इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट पहुंचे डीएम:निर्माण एजेंसियों को...

महराजगंज में 450 करोड़ के इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट पहुंचे डीएम:निर्माण एजेंसियों को समय पर काम पूरा करने का निर्देश दिया


महाराजगंज जनपद में भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास सोनौली क्षेत्र के केवटलिया गांव में निर्माणाधीन इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (ICP) का जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने निरीक्षण किया। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निर्माण में लगी कार्यदाई संस्थाओं को समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से परियोजना को पूरा करने का निर्देश दिया। यह इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट लगभग 113 एकड़ भूमि पर 450 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। परियोजना का लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इस चेक पोस्ट के बनने से भारत और नेपाल के बीच व्यापारिक कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। यात्रियों की आवाजाही, मालवाहक ट्रकों की सुगम आवाजाही, कस्टम और इमीग्रेशन की प्रक्रिया, वेयरहाउस और पार्किंग जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं यहां उपलब्ध होंगी। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर तीन चरणों में चल रहा है। पहले चरण में बिल्डिंग और कार्गो वेयरहाउस का लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। दूसरे चरण में कनेक्टिविटी से संबंधित परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है, जबकि तीसरे चरण में सशस्त्र सीमा बल (SSB) सहित विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जा रहा है। इस परियोजना को सितंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जिलाधिकारी ने निर्माण में लगी एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे अपने संसाधनों का अधिकतम उपयोग कर कार्य को जल्द से जल्द पूरा करें। इस चेक पोस्ट के बनने से भारत-नेपाल सीमा पर आवाजाही और आसान होगी, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और सीमा पर लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी। बॉर्डर पर तैनात सुरक्षा एजेंसियां एक ही छत के नीचे अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ अपने कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से अंजाम दे पाएंगी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments