ज्येष्ठ माह के दूसरे मंगलवार को बहराइच के नानपारा नगर में विभिन्न स्थानों पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सतरूपा अष्टभुजा दुर्गा मंदिर, वर्मा होंडा एजेंसी और रस्तोगी बंधुओं द्वारा गांधी पार्क में ये भंडारे आयोजित हुए। सतरूपा अष्टभुजा दुर्गा मंदिर समिति की सचिव डॉ. वीरांगना कांत ने बताया कि दोपहर 12 बजे से मंदिर प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया गया। यह भंडारा शिवांगी श्रीवास्तव के सौजन्य से उनके पति विशाल कुमार के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया गया था। शाम की आरती से पूर्व हनुमान चालीसा का पाठ हुआ और बूंदी, गुड़, चना का प्रसाद वितरित किया गया। सॉफ्ट पटेल एकेडमी की कार्यकारी निदेशक गीता श्रीवास्तव ने भी बूंदी प्रसाद वितरण में सहयोग किया। इस अवसर पर पूजन संतोष पांडे, राम गोपाल मिश्रा, रानी पांडे, विवेक पांडे, केतकी सिंह, शैलेंद्र कुमार और अरुणेंद्र कांत उपस्थित रहे। गांधी पार्क में बनारसी रस्तोगी के नेतृत्व में भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान राजन रस्तोगी, रवि रस्तोगी और समस्त रस्तोगी परिवार मौजूद रहा। वर्मा होंडा एजेंसी पर भी दोपहर 12 बजे से भंडारे का आयोजन किया गया।
बहराइच में ज्येष्ठ माह के दूसरे मंगलवार को भंडारा:सतरूपा अष्टभुजा दुर्गा मंदिर सहित कई स्थानों पर आयोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












