Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बेवां-भड़रिया मार्ग पर धान लदा ट्रक पलटा:बोलेरो को बचाने में हुआ हादसा,...

बेवां-भड़रिया मार्ग पर धान लदा ट्रक पलटा:बोलेरो को बचाने में हुआ हादसा, चालक को मामूली चोटें


डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बेवां-भड़रिया मार्ग पर बुधवार सुबह एक धान लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। यह हादसा भवानीगंज थाना क्षेत्र की सिलोखरा चौकी से कुछ दूरी पर गौहनिया गांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10:30 बजे बिहार से बहराइच जा रहा यह ट्रक सामने से आ रही एक बोलेरो को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गया। इसके बाद ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद बोलेरो वाहन मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक चालक को वाहन से बाहर निकाला गया। चालक को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments