सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के पचउथ गांव में बुधवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान 24 वर्षीय मनीषा के रूप में हुई है, जिसकी शादी लगभग दो महीने पहले गांव निवासी देवदत्त मौर्य से हुई थी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया गया है कि बुधवार को मनीषा की तबीयत अचानक बिगड़ी, जिसकी सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही डुमरियागंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही मनीषा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर मनीषा के साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था। मृतका की मां ने न्याय की मांग की है।
इस घटना के बाद से मायके पक्ष में आक्रोश है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच हर पहलू को ध्यान में रखकर की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। डुमरियागंज के प्रभारी निरीक्षक ने जानकारी दी कि तहरीर मिलने के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह आत्महत्या का मामला है या हत्या का। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
सिद्धार्थनगर में नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत:दहेज प्रताड़ना का आरोप, दो महीने पहले हुई थी शादी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












