श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सर्रा के मिश्रपुरवा गांव में बुधवार को एक सात वर्षीय बच्ची को बिच्छू ने डंक मार दिया। डंक लगने से बच्ची की हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के बाद संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, मिश्रपुरवा निवासी सुरेश कुमार पासवान की सात वर्षीय बेटी फूलमती घर में रखी एक कुर्सी उठाने जा रही थी। जैसे ही उसने कुर्सी उठाई, उसमें बैठे बिच्छू ने उसकी उंगली में डंक मार दिया। बिच्छू के डंक मारते ही फूलमती दर्द से तड़पने लगी और उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन तुरंत बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर ले गए। वहां डॉक्टर खुर्शीद खान ने फूलमती का प्राथमिक उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बावजूद बच्ची की हालत में सुधार नहीं हुआ और उसकी स्थिति गंभीर बनी रही। चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया।
श्रावस्ती में मासूम बच्ची को बिच्छू ने डंका मारा:हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल भिनगा रेफर किया गया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












