HomeHealth & Fitnessझांसी में नवविवाहिता की शादी के 13 दिन बाद संदिग्ध मौत, मायके...

झांसी में नवविवाहिता की शादी के 13 दिन बाद संदिग्ध मौत, मायके ने हत्या का आरोप लगाया

झांसी । शादी के महज 13 दिन बाद नवविवाहिता प्रियंका मिश्रा (31) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने परिवार और समाज को झकझोर दिया है। प्रियंका का शव झांसी स्थित मिशन कंपाउंड में उसकी तीसरी मंजिल से गिरने के बाद मिला। ससुराल पक्ष इसे हादसा बता रहा है, जबकि मायके ने हत्या का आरोप लगाया है।

एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि मृतका के मायके की तहरीर पर पति शुभम मिश्रा, सास और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तीनों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से की जा रही है।

प्रियंका मूल रूप से गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र के हनुमंत नगर की रहने वाली थी। पिता श्रीप्रकाश मिश्रा की छोटी बेटी थी। 28 अप्रैल को उसने मिशन कंपाउंड निवासी शुभम मिश्रा से शादी की थी। शुभम ने बीएएमएस की पढ़ाई की है।

पुलिस और परिजनों के अनुसार, सोमवार की देर शाम ससुराल में सुहागिन पूजा चल रही थी। पूजा के बाद प्रियंका तीसरी मंजिल पर गई, जहां वह ग्रिल से पांव लटकाकर बैठी थी। संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गई। नीचे गिरते ही चीख-पुकार मच गई। पड़ोसी और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे, लेकिन प्रियंका को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रियंका की मौत की खबर पर गोरखपुर से मायके वाले भी झांसी पहुंचे। पिता श्रीप्रकाश और भाई रत्नेश जब चीरघर में कफन में लिपटा बेटी का शव देखे, तो फफक कर रो पड़े। परिवार का कहना है कि प्रियंका समझदार और सतर्क थी, वह सामान्यतः छत पर अकेले नहीं जाती थी।

प्रियंका के भाई रत्नेश ने बताया कि घटना से करीब 20 मिनट पहले प्रियंका ने मां को फोन किया था, लेकिन मां घर पर नहीं थी। थोड़ी देर बाद पति शुभम ने उसकी मौत की सूचना दी। परिजन मानते हैं कि उसे साजिशन छत पर ले जाकर धक्का दिया गया, और ससुराल पक्ष सोने के गहने की मांग पर अड़ा था।

प्रियंका ने अंग्रेजी में डबल एमए किया था और बीएड भी किया था। शादी वैवाहिक वेबसाइट के माध्यम से तय हुई थी। सगाई पिछले साल जून में हुई थी और 10 माह बाद शादी संपन्न हुई। प्रियंका पूरे परिवार की इकलौती बेटी थी। पिता ने लाल जोड़े में बेटी को विदा किया था, और हाथ की मेहंदी भी अभी पूरी तरह नहीं उतर पाई थी, तभी 13 दिन में उसकी मौत की खबर ने परिवार को हादसे और शोक के बीच दहला दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments