HomeHealth & Fitnessजिला चिकित्सालय में 'मॉक ड्रिल' कर सिखाए गए आग से बचाव के...

जिला चिकित्सालय में ‘मॉक ड्रिल’ कर सिखाए गए आग से बचाव के गुर

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह* के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 13.05.2026 को संयुक्त जिला चिकित्सालय, संतकबीरनगर के परिसर में अग्नि सुरक्षा एवं बचाव हेतु एक विशेष प्रशिक्षण शिविर तथा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चिकित्सालय जैसे संवेदनशील सार्वजनिक स्थानों पर आग लगने की स्थिति में जान-माल की हानि को रोकना और त्वरित प्रतिक्रिया हेतु कर्मचारियों को तैयार करना था।
प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अशोक यादव एवं उनकी टीम द्वारा अस्पताल के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, वार्ड बॉय और अन्य कर्मचारियों को आग बुझाने वाले उपकरणों (Fire Extinguishers) को चलाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। टीम द्वारा कृत्रिम आग पैदा कर उसे बुझाने का सजीव प्रदर्शन (मॉक ड्रिल) किया गया, जिसमें अस्पताल स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उपकरणों का संचालन सीखा। उपस्थित जनसमूह और मरीजों के तीमारदारों को भी आग लगने के समय घबराने के बजाय सुरक्षात्मक कदम उठाने, आपातकालीन निकास का प्रयोग करने और बिजली के उपकरणों के सही इस्तेमाल के बारे में जागरूक किया गया । अस्पताल में पूर्व से स्थापित अग्निशमन यंत्रों और प्रणालियों की कार्यक्षमता की भी जांच की गई ताकि आपात स्थिति में वे पूरी तरह क्रियाशील रहें।
अग्निशमन विभाग की टीम ने बताया कि चिकित्सालयों में ऑक्सीजन सिलेंडर और बिजली के भारी लोड के कारण सतर्कता अत्यंत आवश्यक है। नियमित अंतराल पर ऐसे प्रशिक्षण सत्रों से स्टाफ का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे किसी भी अप्रिय घटना से निपटने में सक्षम बनते हैं।
*संतकबीरनगर पुलिस एवं प्रशासन सुरक्षित जनपद हेतु निरंतर प्रयासरत है। किसी भी अग्नि दुर्घटना की स्थिति में तत्काल ‘101’ या ‘112’ पर सूचना दें।*

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments