सिद्धार्थनगर जिले के इटवा थाना क्षेत्र के सोननगर गांव में एक महिला जल निगम की निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ गई। दो बच्चों की मां इस महिला के टंकी पर चढ़ने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। महिला का आरोप है कि उसके पति ने किसी दूसरी महिला को अपना लिया है। इसी बात से आहत होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। टंकी पर चढ़ने के बाद महिला काफी देर तक अपने पति से फोन पर बात करती रही। वह लगातार अपने पति को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ी रही। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। पुलिस प्रशासन द्वारा महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाने-बुझाने का प्रयास जारी है।
महिला पानी की टंकी पर चढ़ी:पति पर दूसरी महिला को अपनाने का आरोप, इटवा में हंगामा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












