#बस्ती_न्यूज
बस्ती के साउघाट और आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में भीषण गर्मी के बाद तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हुई। इस अचानक आए मौसम बदलाव से जनजीवन प्रभावित हुआ और कई जगह नुकसान की खबरें सामने आईं।तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर टीन शेड उड़ने का खतरा पैदा हो गया। आंधी इतनी भीषण थी कि बाग-बगीचों में कई पेड़ जड़ से उखड़ गए या टूटकर गिर गए। इसके अलावा, बिजली के खंभे भी जमीन पर आ गिरे, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित होने की आशंका है। बारिश करीब एक घंटे तक जारी रही, जिससे खेतों में पानी भर गया। स्थानीय निवासियों मुकेश कुमार, अरविंद कुमार चौधरी, शिव चरण, परमिंद कुमार और जगराम ने बताया कि इस भारी बारिश से सब्जियों की फसल को काफी नुकसान पहुंच सकता है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती साउघाट में आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित:कई जगह टीन शेड उड़े, पेड़ और खंभे गिरे; सब्जियों को नुकसान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












