Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भानपुर तहसील परिसर में एसडीएम-तहसीलदार ने किया पौधरोपण:चितवन, गुलमोहर सहित कई पौधे...

भानपुर तहसील परिसर में एसडीएम-तहसीलदार ने किया पौधरोपण:चितवन, गुलमोहर सहित कई पौधे लगाए गए

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के भानपुर तहसील परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वन विभाग के सहयोग से तहसील परिसर में विभिन्न छायादार पौधे लगाए गए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने गुलमोहर का पौधा रोपा, जबकि तहसीलदार पंकज कुमार ने चितवन का पौधा लगाया। परिसर में चितवन, गुलमोहर, पीपल, पाकड़ और नीम जैसे कई प्रकार के पौधे रोपित किए गए। उपजिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने इस अवसर पर सभी लोगों से अपनी मां के नाम पर एक-एक पौधा लगाने का आह्वान किया। उन्होंने पर्यावरण सुरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। सिंह ने यह भी कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना भी आवश्यक है। इस कार्यक्रम में तहसीलदार पंकज कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार कृष्ण मोहन यादव और पूजा वर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने भी पौधारोपण किया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments