नवाबगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत चौगोडवा और कस्बा नवाबगंज में सफाई कर्मियों की लापरवाही के चलते कूड़ा सड़क किनारे डंप किया जा रहा है। कूड़ा निस्तारण घर मौजूद होने के बावजूद दिहाड़ी सफाई कर्मी वहां कूड़ा डालने के बजाय नवाबगंज-नानपारा मार्ग पर राजकीय यूनानी चिकित्सालय और जवाहरलाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के बीच सड़क किनारे कचरे का ढेर लगा रहे हैं। इससे उठने वाली दुर्गंध के कारण स्थानीय निवासियों, राहगीरों और स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, सड़क किनारे पड़े कूड़े को छुट्टा मवेशी इधर-उधर फैला देते हैं, जिससे क्षेत्र में गंदगी और बढ़ जाती है। गंदगी खाने से पशुओं के स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है। वहीं, नवाबगंज एडीओ पंचायत विकास अवस्थी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और जल्द ही सड़क किनारे पड़े कूड़े को साफ कराने की कार्रवाई की जाएगी।
कूड़ाघर बना बेकार:नवाबगंज में सड़क किनारे डंप हो रहा कचरा; राहगीर और छात्र परेशान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










