HomeHealth & Fitnessबुनकरों को प्रोत्साहित करने हेतु संतकबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजना संचालित 

बुनकरों को प्रोत्साहित करने हेतु संतकबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजना संचालित 

संत कबीर नगर,  14 मई, 2026 (सूचना विभाग)। सहायक आयुक्त हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग परिक्षेत्र गोरखपुर ने बताया है कि प्रदेश शासन के निर्देशानुसार हथकरघा उद्योग के बुनकरों को प्रोत्साहित करने हेतु प्रदेश में *”सन्तकबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजना”* संचालित की गयी है जिसके अन्तर्गत निदेशालय से आयुक्त एवं निदेशक, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग उत्तर प्रदेश कानपुर द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु परिक्षेत्र के हथकरघा बुनकरों से उनके उत्पाद से उत्कृष्ट एवं कलात्मक नमूने के सैम्पल प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसका चयन शासन द्वारा गठित कमेटी जिसके अध्यक्ष जिलाधिकारी गोरखपुर के नेतृत्व में पुरस्कार हेतु सैम्पल का चयन किया जाना है।
उन्होंने बताया कि सैम्पल चयनोपरान्त् शासन/मुख्यालय द्वारा परिक्षेत्र स्तर पर चयनित सैम्पुल/बुनकरों को निदेशालय द्वारा प्रथम पुरस्कार हेतु रूपए 20,000.00, द्वितीय पुरस्कार हेतु रूपए 15,000.00 एवं तृतीय पुरस्कार हेतु रूपए 10,000.00 नकद, शील्ड, अंगवस्त्र एवं पुरस्कार के साथ सम्मानित किया जाना है।
उन्होंने परिक्षेत्र के बुनकरों से अपील किया है कि अपने गुणवत्तायुक्त हथकरघा उत्पाद एवं कलात्मक सैम्पल का आवेदन आनलाईन पोर्टल के माध्यम से अपने उत्कृष्ठ सैम्पुल की सम्पूर्ण विवरण के साथ एवं क्षेत्रीय कर्मचारियो के माध्यम से अथवा सीधे सहायक आयुक्त हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग परिक्षेत्र गोरखपुर के कार्यालय में दिनांक 18.06.2026 (आवदेन की अन्तिम तिथि) तक उपलब्ध करा सकतें हैं।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments