Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सपा सांसद के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन:प्रधानमंत्री पर टिप्पणी को...

सपा सांसद के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन:प्रधानमंत्री पर टिप्पणी को लेकर कार्यकर्ताओं में आक्रोश


बहराइच में समाजवादी पार्टी के एक सांसद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई कथित टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश है। इसी क्रम में आज भाजपा महिला मोर्चा ने जिला मुख्यालय पर सांसद के खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष और महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष अभिलाषा वर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने इस प्रदर्शन में भाग लिया। यह प्रदर्शन हमीरपुर-महोबा से समाजवादी पार्टी के सांसद द्वारा प्रधानमंत्री पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में आयोजित किया गया था। प्रदर्शन में शामिल महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री पर की गई ऐसी टिप्पणी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जा सकती। सभी ने सांसद से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के साथ-साथ उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान एकता जायसवाल, हेमा निगम, निशा शर्मा, सोनी श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments