Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिद्धार्थनगर में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत:धनखरपुर चौराहे के पास...

सिद्धार्थनगर में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत:धनखरपुर चौराहे के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक


भवानीगंज थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में 20 वर्षीय युवक राहुल की मौत हो गई। यह हादसा भड़रिया बेवा मार्ग पर धनखरपुर चौराहे के पास हुआ, जहां उसकी मोटरसाइकिल एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के भानपुर बाबू निवासी राहुल पुत्र शुभकरण किसी काम से बाहर गए थे और अपने घर लौट रहे थे। धनखरपुर चौराहे के पास अचानक उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। इस टक्कर में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची भवानीगंज पुलिस ने घायल राहुल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में भवानीगंज थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली थी। युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा भेजा गया था, जहां उसकी मृत्यु हो गई। मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments