HomeHealth & Fitnessनोएडा में कारों का शीशा तोड़ कर लैपटॉप और मोबाइल फोन चुराने...

नोएडा में कारों का शीशा तोड़ कर लैपटॉप और मोबाइल फोन चुराने वाले गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार

नोएडा। नोएडा के थाना सेक्टर- 142 पुलिस ने कारों का शीशा तोड़कर लैपटॉप और कीमती सामान चोरी करने वाले एक गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है जबकि उनका एक साथी फरार है। पुलिस ने इनके पास से विभिन्न जगहों से चोरी किए हुए 18 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, एक टैबलेट ,एक इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद किया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने चोरी की दर्जनों वारदातें करनी स्वीकार की है।

पुलिस उपायुक्त सेंट्रल जोन शैलेंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि महेंद्र पुत्र वेद प्रकाश निवासी ग्राम नगली वाजिदपुर उम्र 27 वर्ष तथा जुनैद उर्फ बिट्टू पुत्र आलम निवासी जनपद सहरसा बिहार हाल निवासी ग्राम नगली बाजितपुर उम्र 22 वर्ष को थाना सेक्टर 142 पुलिस ने आज एक सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनकी निशान देही पर पुलिस ने विभिन्न जगहों से कारों का शीशा तोड़कर चोरी किए हुए 18 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, एक टैबलेट, घटना में प्रयुक्त होने वाली इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ पूर्व में दर्जन भर से ज्यादा मुकदमे विभिन्न थाना क्षेत्र में दर्ज है। उन्होंने बताया कि इनका एक साथी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। डीसीपी ने बताया कि ये बदमाश सड़क किनारे पार्क कारों का शीशा तोड़कर उनमें रखे हुए कीमती सामान चोरी करते हैं। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने 100 से ज्यादा वारदातें करनी स्वीकार की है।-

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments