HomeHealth & Fitnessअज्ञात डम्पर की टक्कर से ऑटो रिक्शा चालक की मौत, मामला दर्ज...

अज्ञात डम्पर की टक्कर से ऑटो रिक्शा चालक की मौत, मामला दर्ज कर जांच शुरू

लखनऊइटौंजा थाना क्षेत्र में एक अज्ञात डम्पर की टक्कर से ऑटो रिक्शा चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इटौंजा थाना प्रभारी सोबरन सिंह ने बताया कि यह घटना बीती रात करीब 09:35 बजे अर्जुनपुर के पास हुई। मृतक की पहचान विनोद कुमार (40 वर्ष) पुत्र मैकू लाल निवासी अकडरिया कला, हीरा पुरवा, थाना इटौंजा, लखनऊ के रूप में हुई है। विनोद अपने ऑटो रिक्शा से सिंह अस्पताल बेहड़ा चक्की, थाना बीकेटी की ओर जा रहे थे। अर्जुनपुर के पास रास्ते में एक अज्ञात डम्पर के चालक ने उनके ऑटो रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मृतक के पिता मैकू लाल की तहरीर के आधार पर इटौंजा थाने में अज्ञात डम्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर डम्पर और उसके चालक की तलाश कर रही है। इस प्रकरण में आगे की विधिक कार्यवाही जारी है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments