विशेश्वरगंज थाने में लगभग तीन माह तक अपनी सेवाएं देने के बाद उपनिरीक्षक अभय पाण्डेय का स्थानांतरण कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर उन्हें बहराइच के टिकोरा मोड़ चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके स्थानांतरण की सूचना मिलते ही शुक्रवार को विशेश्वरगंज थाने में एक सादे विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी संदीप कुमार दुबे ने उपनिरीक्षक अभय पाण्डेय को माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने अभय पाण्डेय के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अल्प समय में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ किया। थाना प्रभारी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। विदाई समारोह में पुलिस परिवार के अन्य सदस्यों ने भी उपनिरीक्षक अभय पाण्डेय को शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके नए दायित्व के सफल निर्वहन की कामना की। इस अवसर पर दिग्विजय सिंह, बृजराज यादव, तनवीर अहमद, अरुण गौतम, अनिल यादव, राजेश कुमार, सत्य प्रकाश यादव, रणजीत कुमार सहित थाने के कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
एसआई अभय पाण्डेय बने टिकोरा मोड़ चौकी प्रभारी:विशेश्वरगंज थाने से स्थानांतरित होकर नई जिम्मेदारी मिली
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












