Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बरगदवा में बाल श्रम मुक्त अभियान चला:भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में बच्चों को...

बरगदवा में बाल श्रम मुक्त अभियान चला:भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का संदेश


बरगदवा में ‘ई’ समवाय और पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति (PGSS NGO) ने संयुक्त रूप से भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में बाल श्रम मुक्त अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बाल श्रम के प्रति जागरूकता फैलाना और बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना था। अभियान के दौरान टीम ने गांव के विभिन्न स्थानों का दौरा किया और लोगों को बाल श्रम के दुष्परिणामों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। ग्रामीणों को बताया गया कि बाल श्रम बच्चों के भविष्य को प्रभावित करने के साथ-साथ एक दंडनीय अपराध भी है। टीम ने अभिभावकों से संवाद कर बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने और शिक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और सदस्यों ने कहा कि बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना होगा। उन्होंने शिक्षा को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव बताया। इस अवसर पर ‘ई’ समवाय बरगदवा से निरीक्षक सामान्य विशाल कुमार, सहायक उप निरीक्षक/संचार गौतम सिंह सहित चार अन्य कार्मिक उपस्थित रहे। पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति (PGSS NGO) की ओर से श्रवण कुमार, सुशील कुमार और पुष्पा चौधरी ने अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments