#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के रुधौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह में स्थित मोहन श्रीवास्तव के बाग में शनिवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में बाग के कई पेड़ जल गए। देखते ही देखते आग पूरे बाग में फैल गई। सूचना मिलने पर नगर पंचायत चेयरमैन धीर सेन निषाद ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। तेज हवा के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। इसके बाद चेयरमैन ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो यह रघुनाथपुर गांव तक पहुंच सकती थी, जिससे बड़े पैमाने पर नुकसान होने की आशंका थी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
रुधौली के बाग में लगी आग, कई पेड़ जले:फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर पाया काबू, चेयरमैन मौके पर पहुंचे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












