पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति ने शनिवार को बरगदवा बाजार स्थित इंद्र प्रसाद चौधरी इंटरमीडिएट कॉलेज में ‘श्रम नहीं शिक्षा’ अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम तारकेश्वर गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ। यह 44 दिवसीय अभियान बाल श्रम मुक्त उत्तर प्रदेश के संकल्प के साथ 30 अप्रैल 2026 से 12 जून 2026 तक चलाया जाएगा। कार्यक्रम के शुभारंभ में बाल संरक्षण अधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य ‘हर बच्चे का हक श्रम नहीं शिक्षा है, औजार नहीं किताब’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष तक मुफ्त और अनिवार्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समुदाय की सक्रिय भागीदारी, युवाओं का नेतृत्व और कानून का प्रभावी क्रियान्वयन बाल श्रम को रोकने में सहायक होगा। बरगदवा थाना के उप निरीक्षक अमित कुमार ने बाल श्रम रोकने के उपायों पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऐसी किसी भी सूचना के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और 112 पर संपर्क किया जा सकता है। सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 22वीं बटालियन बरगदवा के इंस्पेक्टर विशाल सिंह ने अपनी टीम के साथ भारतीय सीमा क्षेत्र के दुकानदारों और राहगीरों को भी बाल श्रम के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति के सुनील कुमार ने हैंड बिल और पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। पुष्पा देवी ने दुकानदारों और अन्य उपस्थित लोगों को हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। बच्चों, शिक्षकों और दुकानदारों सहित सभी उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बाल श्रम विरोधी ‘श्रम नहीं शिक्षा’ अभियान शुरू:पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति ने 44 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












