बहराइच-नानपारा मार्ग पर शनिवार दोपहर एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में चालक सहित कुल 23 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मटेरा चौकी इंचार्ज पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। बस बहराइच के प्राइवेट बस स्टैंड से यात्रियों को लेकर मिहिपुरवा जा रही थी। मटेरा थाना क्षेत्र के भवनियापुर के पास पहुंचने पर बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बबूल के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घायलों में बूंदीलाल, फूलकुमारी, मीरा, मोनू, दीपिका, वर्तिका, कुंती, अनीता, हनीफ, ममता और अनूप सहित कुल 23 लोग शामिल हैं। मटेरा चौकी प्रभारी गोपाल तिवारी ने बताया कि सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से नानपारा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
बहराइच में तेज रफ्तार बस पेड़ से टकराई:नानपारा मार्ग पर चालक समेत 23 यात्री घायल, घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












