Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में बस पेड़ से टकराई, कई घायल:नानपारा के पास हुआ हादसा,...

बहराइच में बस पेड़ से टकराई, कई घायल:नानपारा के पास हुआ हादसा, 40 यात्री थे सवार


बहराइच जिले के नानपारा क्षेत्र में शनिवार शाम एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। भावनियापुर के पास एक पेड़ से टकराने से बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। यह घटना शाम करीब 4 बजे हुई। बस में कुल 40 यात्री सवार थे। इस हादसे में कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि कुछ अन्य को हल्की चोटें लगी हैं। ग्रामीणों के अनुसार, यह दुर्घटना बस चालक के मोबाइल फोन का उपयोग करने के कारण हुई। यात्रियों ने चालक को मोबाइल चलाने से मना भी किया था, लेकिन उसने बात नहीं मानी, जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। सूचना मिलते ही मटेरा थाना प्रभारी हरिकेश सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घायल यात्रियों को तुरंत नानपारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर शांति व्यवस्था कायम है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments