उत्तर प्रदेश के विक्रमजोत क्षेत्र पंचायत के नेटवरपट्टी गांव में जल जीवन मिशन के तहत स्थापित टंकी से आपूर्ति किए जा रहे पानी में कीड़े मिलने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। नेटवरपट्टी स्थित इस टंकी से धिरौली पांडे, रायपुर, उड़ गया, नटवर पट्टी, पड़ेरिया, नई दुनिया और रम्मन पुरवा सहित कई गांवों में पानी की आपूर्ति की जाती है। इन गांवों में पानी की सप्लाई कुछ ही दिनों पहले शुरू हुई है और यह अनियमित तरीके से की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, पाइपलाइन लीकेज की समस्या को ठीक करने में कई साल लग गए थे। दूषित पानी के सेवन से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है। गांव के सूर्यभान पांडेय, मुकेश, सुरेश और कुन्नु पांडेय सहित अन्य ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत ग्राम प्रधान से लेकर खंड विकास अधिकारी, विक्रमजोत तक की है। उन्होंने तत्काल कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में जल निगम के संबंधित कर्मचारी मनीष सिंह ने बताया कि टंकी में पानी में दवा डालने के लिए लगा उपकरण का सेंसर खराब हो गया था, जिससे पानी में दवा नहीं जा सकी। उन्होंने जानकारी दी कि टंकी को पूरी तरह खाली करवाकर दवा डालने वाले उपकरण को सही कर दिया गया है। दोबारा टंकी में पानी भरकर शुद्ध जल की आपूर्ति की जाएगी।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
टंकी के पानी में मिले कीड़े:विक्रमजोत के नेटवरपट्टी गांव में ग्रामीणों ने शिकायत की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










