Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)प्रधान रेटिंग में ब्लॉक अध्यक्षों की भागीदारी:कप्तानगंज के मनीष चौधरी और हरिशंकर...

प्रधान रेटिंग में ब्लॉक अध्यक्षों की भागीदारी:कप्तानगंज के मनीष चौधरी और हरिशंकर ने लोगों से मूल्यांकन की अपील की।

#बस्ती_न्यूज

दैनिक भास्कर की प्रधान रेटिंग पहल में बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष मनीष चौधरी और रोजगार सेवक ब्लॉक अध्यक्ष हरिशंकर ने भाग लिया। उन्होंने क्षेत्र की जनता से इस अभियान से जुड़ने और अपने ग्राम प्रधानों के कार्यों का मूल्यांकन करने की अपील की। दोनों नेताओं ने कहा कि दैनिक भास्कर की यह पहल ग्रामीण जनता को अपने प्रधान के कार्यों का मूल्यांकन करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों के आधार पर 1 से 5 तक की रेटिंग दें। मनीष चौधरी और हरिशंकर ने स्पष्ट किया कि जिस प्रधान ने अच्छा काम किया है, उसे अच्छे अंक दिए जाएं, और जहां काम नहीं हुआ है, वहां भी ईमानदारी से रेटिंग की जाए। यह प्रक्रिया निष्पक्ष होनी चाहिए। इस अवसर पर प्रधान संरक्षक बब्बू तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि रामजीत यादव, लालू यादव, प्रधान सुग्रीव यादव, अखिलेश चौधरी, राकेश मिश्रा, अश्वनी यादव, सोमनाथ, राधेश्याम, प्रधान प्रतिनिधि बाबूराम यादव, महेंद्र चौधरी, सुशील बट्टूपुर, राम सवारथ चौधरी और सुखलाल सहित बड़ी संख्या में प्रधान एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे। नेताओं ने बताया कि इस रेटिंग से एक ओर जहां अच्छे प्रधानों का हौसला बढ़ेगा, वहीं दूसरी ओर जो प्रधान काम नहीं कर रहे हैं, उन पर जनता का दबाव भी बनेगा। उन्होंने इस अभियान को पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments