मिठौरा विकासखंड की ग्राम सभा पतरेंगवा के अनुसूचित मोहल्ले में मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। इससे ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। मोहल्ले के निवासी रामनारायन और प्रधान पद के पूर्व प्रत्याशी हरिकेश ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए दो बार आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। हालांकि, संबंधित विभाग ने केवल मिट्टी डालकर औपचारिकता पूरी कर दी। इस अस्थायी समाधान से समस्या का स्थायी हल नहीं निकल सका और बरसात शुरू होते ही मार्ग की स्थिति फिर से खराब हो गई। ग्रामीण कुमार, नारद, विषाद, नरसिंह, दुर्विजय, राजेश, भिक्खी और ठाकुर भारती ने प्रशासन से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था करने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। इस मामले में बीडीओ राहुल सागर ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिकायत सही पाए जाने पर जांच कराई जाएगी और रास्ते की साफ-सफाई व सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
पतरेंगवा में मुख्य मार्ग पर जलभराव:शिकायतों के बाद भी नहीं मिला स्थायी समाधान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












