बहराइच जिले में रविवार सुबह गोंडा-बहराइच मार्ग पर एक रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार 11 यात्री घायल हो गए। यह दुर्घटना चिलवरिया चीनी मिल के सामने हुई। बनारस से बहराइच आ रही रोडवेज बस और सीमेंट लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच यह भिड़ंत हुई। मृतक ट्रैक्टर चालक की पहचान 48 वर्षीय हरिओम सिंह, निवासी गढ़वा नौतला के रूप में हुई है। घायलों में सुमित केसरवानी, रियांश, जावेद, नीरज वाजपेयी, रुकैया, सुरजाम, पार्वती, शिवप्रसाद, आरुही, सूरज और ओम वर्मा शामिल हैं। सूचना मिलते ही देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में शामिल रुकैया की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है। हादसे की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
बहराइच में बस-ट्रैक्टर की भिड़ंत, एक की मौत:11 यात्री घायल, गंभीर हालत में एक लखनऊ रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












