सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में करीब 20 दिन पहले हुए हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने दूसरे वांछित आरोपी दुर्गा प्रसाद यादव उर्फ थारु को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले का मुख्य आरोपी दुर्गेश पहले ही जेल भेजा जा चुका है। पुलिस अब फरार चल रहे तीन अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। जानकारी के अनुसार, घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल था। मामले की गंभीरता को देखते हुए शोहरतगढ़ पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। शनिवार को प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने परसा रेलवे क्रॉसिंग के पास घेराबंदी कर आरोपी दुर्गा प्रसाद यादव उर्फ थारु को पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की गई और विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस संभावित ठिकानों पर दे रही दबिश थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने पुष्टि की कि मुख्य आरोपी दुर्गेश को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, और अब दूसरे आरोपी को भी पकड़ लिया गया है। थाना प्रभारी ने दावा किया कि बाकी तीन फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है और उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रहे थे, जिससे गिरफ्तारी में कठिनाई आ रही थी।
हत्या के प्रयास मामले में पुलिस का शिकंजा तेज:मुख्य आरोपी जेल में, दूसरा भी गिरफ्तार; तीन फरार आरोपियों की तलाश जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











