#बस्ती_न्यूज
बस्ती साउघाट की ग्राम पंचायत परसा सूरत गांव में रविवार को भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य एडवोकेट चंद्रशेखर रावण के संगठन को मजबूत करना था। डॉ. मोहम्मद आकिब मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने के लिए डोर-टू-डोर अभियान चलाया। इस अभियान में महेंद्र कुमार गौतम, नासिर अली खान, अवनीश अंबेडकर, मीना देवी, शीला देवी, शशि देवी, विनीत कुमार और अखिलेश कुमार सहित कई सदस्य शामिल हुए। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से बूथ अध्यक्षों का भी गठन किया गया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती के परसा सूरत में आजाद समाज पार्टी की बैठक:संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा, आगामी चुनाव को लेकर तैयारियां तेज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












