Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सीएम आरोग्य मेले में डॉक्टर ने मरीजों को जांचा:छावनी में बदलते मौसम...

सीएम आरोग्य मेले में डॉक्टर ने मरीजों को जांचा:छावनी में बदलते मौसम में 20 मरीजों का किया उपचार, मौसमी बीमारियों का प्रकोप

#बस्ती_न्यूज

छावनी पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. दीपक शर्मा (एमबीबीएस) ने दोपहर 2 बजे तक 20 मरीजों की जांच की। मेले में बदलते मौसम के कारण खांसी, सर्दी और बुखार से पीड़ित अधिकांश मरीज पहुंचे। जांच किए गए मरीजों में मुख्य रूप से सामान्य मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी, खांसी, जुकाम, उल्टी-दस्त और बुखार के लक्षण पाए गए। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अस्पताल में एलटी विवेक वर्मा, फार्मासिस्ट शैलेंद्र शांडिल्य, एएनएम संजू सिंह और वार्ड बॉय बहादुर भी मौजूद रहे। वर्तमान में मौसम में गर्मी बढ़ रही है और तेज धूप पड़ रही है। चिकित्सकों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है, क्योंकि लापरवाही के कारण लोग तेजी से मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments