डुमरियागंज थाना क्षेत्र के महुआरा गांव के पास रविवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। यह घटना उस समय हुई जब इटवा थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव निवासी प्रवेश (30) पुत्र चैतर और मनीष सोनी (18) पुत्र उमेश बाइक से बस्ती अपने निजी कार्य के लिए जा रहे थे। महुआरा गांव के पास मिट्टी खनन में लगी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा पहुंचाया गया। वहां डॉ. संजय पाण्डेय ने उनका प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टर ने प्रवेश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि मनीष का उपचार कर उसे घर भेज दिया गया। इस संबंध में डुमरियागंज थाना प्रभारी निरीक्षक श्री प्रकाश यादव ने बताया कि घटना की जानकारी है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है और घायलों को अस्पताल पहुंचाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आए दो युवक घायल:डुमरियागंज में हादसा, एक की हालत गंभीर; जिला अस्पताल रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












