Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मुंडेरवा में ट्रेन से गिरा अज्ञात यात्री:जीआरपी ने जिला अस्पताल भेजा, इलाज...

मुंडेरवा में ट्रेन से गिरा अज्ञात यात्री:जीआरपी ने जिला अस्पताल भेजा, इलाज जारी


गोरखपुर-बस्ती रेलखंड पर रविवार शाम एक अज्ञात युवक ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मुंडेरवा स्टेशन के पास हुई इस घटना के बाद जीआरपी ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल बस्ती रेफर किया है। जानकारी के अनुसार, मुंडेरवा महादेवा रेलवे क्रॉसिंग से लगभग 500 मीटर पश्चिम मंझरिया गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति को घायल अवस्था में देखा गया। रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे एक की-मैन ने इसकी सूचना तुरंत स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने घटना की जानकारी जीआरपी बस्ती को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी टीम ने एम्बुलेंस की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडेरवा पहुंचाया। वहां मौजूद फार्मासिस्ट गुलाब चौधरी ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। घायल युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। बेहोश होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। युवक की जेब से 300 रुपये नकद के अलावा कोई अन्य सामान नहीं मिला है।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments