नई दिल्ली। मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 के पेपर लीक को लेकर पूरे देश में हड़कंप मचा हुआ है। लाखों छात्रों के भविष्य पर संकट मंडरा रहा है, और इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति भी पूरी तरह गरमाई हुई है।
राहुल गांधी का आरोप
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह पेपर लीक कोई साधारण चूक या प्रशासनिक गलती नहीं है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि यह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा व्यवस्था में बिठाए गए अयोग्य प्रोफेसरों के गठजोड़ का नतीजा है।
राहुल गांधी के अनुसार देश के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों और परीक्षा एजेंसियों में सरकार ने अपने विचारधारा वाले लोगों को नियुक्त किया। मेरिट और योग्यता को दरकिनार कर केवल निष्ठा के आधार पर नियुक्तियां की गईं। इसका परिणाम यह हुआ कि एनटीए जैसी प्रतिष्ठित संस्थाएं भी फेल हुईं और 24 लाख से अधिक युवाओं के सपनों को गंभीर नुकसान पहुँचा।
छात्र और अभिभावकों की प्रतिक्रिया
देश के विभिन्न राज्यों में छात्र और उनके अभिभावक सड़कों पर उतरकर न्याय की मांग कर रहे हैं। कई शहरों में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं और अधिकारियों के खिलाफ गुस्सा प्रकट कर रहे हैं।मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है।अदालत में दायर याचिकाओं की सुनवाई जारी है।अदालत ने ग्रेस मार्क्स वाले छात्रों की परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने का आदेश दिया है।
गिरफ्तारियां और जांच
देश के कई राज्यों में पुलिस ने पेपर लीक गैंग के संबंधित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।ये गिरफ्तारी इस बात की पुष्टि करती हैं कि परीक्षा प्रणाली में विस्तृत सेंधमारी और मिलीभगत हुई थी।
मेडिकल प्रवेश परीक्षा पेपर लीक विवाद गरमाया, राहुल ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












