Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में पुलिस अधिकारियों के तबादले:एसपी ने निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र...

महराजगंज में पुलिस अधिकारियों के तबादले:एसपी ने निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


महराजगंज पुलिस अधीक्षक ने जिले में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। कानून व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिसिंग में सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक धनंजय कुमार राय को अतिरिक्त निरीक्षक थाना मिठौली से प्रभारी निरीक्षक बरगदवा बनाया गया है। निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक कोल्हुई से प्रभारी निरीक्षक श्यामदेउरवा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, निरीक्षक मनोज कुमार राय को प्रभारी निरीक्षक पुरंदरपुर से निरीक्षक अपराध थाना श्यामदेउरवा भेजा गया है। निरीक्षक योगेंद्र राय को प्रभारी निरीक्षक फरेंदा से निरीक्षक अपराध थाना मिठौली बनाया गया है। SI के भी हुए ट्रांसफर, देखिए लिस्ट…
उपनिरीक्षकों में, संजय कुमार सिंह को पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष पनियरा, राघवेंद्र सिंह को थानाध्यक्ष पनियरा से थानाध्यक्ष फरेंदा, अभिषेक सिंह को थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा से थानाध्यक्ष नौतनवा, और कुंवर गौरव सिंह को थानाध्यक्ष घुघली से थानाध्यक्ष कोल्हुई बनाया गया है। इसके अलावा, सूरज कुमार को थाना कोतवाली से थानाध्यक्ष घुघली और विशाल कुमार शुक्ला को पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष सिंदुरिया की जिम्मेदारी मिली है। अंकित सिंह को पीआरओ से थानाध्यक्ष निचलौल, विवेक कुमार सिंह को थाना कोतवाली से थानाध्यक्ष परसामलिक, और कृष्ण कुमार सिंह को पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष सोनौली बनाया गया है। गौरव राय कनौजिया को थानाध्यक्ष सोहगीबरवा से थानाध्यक्ष पुरन्दरपुर, मनीष पटेल को चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर थाना ठूठीबारी से थानाध्यक्ष चौक, राजकुमार सिंह को थानाध्यक्ष सिंदुरिया से थाना पनियरा, मदन मोहन मिश्रा को थानाध्यक्ष निचलौल से पीआरओ और शैलेंद्र शुक्ला को थानाध्यक्ष बरगदवा से पीआरओ बनाया गया है। ओम प्रकाश गुप्ता को थानाध्यक्ष चौक से थाना फरेंदा भेजा गया है। अभय नारायण सिंह को थानाध्यक्ष परसामलिक से थाना पुरंदरपुर, योगेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना सिंदुरिया और मनीष कुमार तिवारी को वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना सिंदुरिया से चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर थाना ठूठीबारी बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी नवतैनात अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments